फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में सात नए लोगों में कोरोना संक्रमितों की हो गई। साथ ही चार लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिले में दूसरी लहर में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन अब इसमें कमी आ गई है। रविवार को सात नए संक्रमितों की पुष्टि की गई, जिसमें आरटीपीसीआर जांच में चार और निजी लैब की जांच में दो संक्रमित पाए गए। साथ ही एंटीजन जांच में एक नए संक्रमित की पुष्टि हुई। इस दौरान चार संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मामले 65 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें