फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पायनियर क्लब को 60 रनों से हराकर सेवा फार्मेसी क्लब सेमीफाइनल में

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को सेवा फार्मेसी क्लब और पायनियर क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में पायनियर क्लब को 60 रनों से हराकर सेवा फार्मेसी क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन

सेवा फार्मेसी क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सेवा फार्मेसी क्लब ने 20 ओवर में 142 रन बनाए। जिसमें हर्ष राणा ने 36 रन और सुरजीत ने 28 रन बनाए। वहीं, पायनियर क्लब की ओर से आकिब खान ने चार विकेट और मोहसिन शाह ने तीन विकेट लिए।
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर क्लब की पूरी टीम 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मुकाबला सेवा फार्मेसी क्लब ने 60 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पायनियर क्लब की ओर से मंसूर ने 18 और अदनान ने 13 रन बनाए। सेवा फार्मेसी क्लब की ओर से विशाल तोमर ने चार विकेट और दीपक आर्य ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगपाल यादव, नलिन सिंह चौधरी, अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, अनु सक्सेना, अनमोल सक्सेना, विक्की सक्सेना, संजय शर्मा, अजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें