फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास के संकलन में निभाएं जिम्मेदारी

Tue, 08 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में इतिहास को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। कहा कि गांव-गांव इतिहास बिखरा हुआ है, जरूरत इस बिखरे हुए इतिहास को खोजने की है। इसके लिए सभी को अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन



भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से हुई गोष्ठी का शुभारंभ जेएस हिंदू कालेज अमरोहा के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एके रुस्तगी, डा.रघुवीर शरण शर्मा और प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री रामौतार ने कहा कि देश के कण-कण ऐसे स्थान और घटनाएं विद्यमान हैं।


इनको इतिहास में उचित स्थान और सम्मान नहीं मिला। उन का प्रमाणिक रूप से शोध कर संकलित किया जाना आवश्यक है। राजस्थान विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डा. वासुदेव शरण शर्मा ने आह्वान किया कि वे भारत में गांव-गांव बिखरे हुए इतिहास को खोजकर प्रकाशित और प्रचारित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन



समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जितेंद्र सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष और सचिन कुमार को जिलामंत्री घोषित किया गया। इस मौके पर डा.रघुवीर शरण शर्मा, बीके टंडन, सुभाष गुप्ता, रामपाल, महीपाल, सुरेश गुप्ता, प्रशांत वशिष्ठ, नीरज गुप्ता, विवेक दीक्षित, शिव कुमार शर्मा, आईपी सिंह, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें