फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने सुनी भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष की गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह इंडिया 75 अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्रवाद विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघष़ॱर गाथा विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कई छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अभिषेक चौहान ने प्रथम, खुशबू चौहान ने द्वितीय एवं सुधा सैनी और अदीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लगाए गए शिविर में पांचवे छात्र-छात्राओं ग्राम सैंजनी, नानकार, अजयपुर एवं भुर्जी की मढ़ैयान में साक्षरता विषय पर रैली का आयोजन किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं द्वारा पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया आदि नारे भी लगाए। शिविर में नवाचार और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बौद्धिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। डॉ. अरुण कुमार ने अतिथि वक्ता के रूप में नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डाला। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ. मुजाहिद अली द्वारा बालिकाओं में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे बालिकाओं में आत्मरक्षा का भाव जागृत हो। महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में छात्र परिषद की गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर निर्माण आदि कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें