शाहबाद (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अकील खान के नेतृत्व में किसानों ने बिजली घर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि बढ़े हुए बिजली के बिल कम किया जाए, और खरसौल, रम्पुरा के बिजलीघर का निर्माण शीघ्र ही कराया जाए। इसके साथ ही नलकूप कनेक्शन की समस्याओं से संबंधित विवाद। को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए । आज के इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अकील खान, ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह मौर्य, के साथ-साथ कृपाल सिंह ,फिदा रसूल ,झंडू सिंह, धर्मवीर ,सुभाष मौर्य आदि शामिल है।