फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन मंगलवार को किया गया। इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर टीम में स्थान बनाया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में राजकीय इंटर कॉलेज टांडा के मोहम्मद वारिस, हिमेश कुमार, विकुल रेहान, श्लोक कुमार, जैन इंटर कॉलेज के सिद्धांत, यासिर अली, ताल्हा, हसरत इंटर कॉलेज के शमी फैज, इराफ, रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज के अक्षत व आकाश तथा मुर्तजा कॉलेज के प्रशांत शामिल हैं।
यह टीम छह अक्तूबर को अमरोहा में आयोजित होने वाली मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन समिति में सरस्वती विद्या मंदिर के हरपाल सिंह, हरि कॉलेज के प्रकाश क्रिस्टवाल सहित कई कोच और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें