फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला सिपाही की हत्या के दो फरार आरोपियों की तलाश तेज

Thu, 09 Apr 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस टीमों ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी है लेकिन आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गंज कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर गांव के पास 25 फरवरी को यह घटना हुई थी। मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो वर्षीय बेटे लड्डू और रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थीं। उसी रात चलती कार में आग लगने से लता सिंह और उनके बेटे की मौत हो गई थी।
शुरुआत में इसे हादसा माना गया लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने दान सिंह के साथ टांडा थाना क्षेत्र के सोनकपुर निवासी नूर हसन और पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में जमापुर निवासी रवि और पनवड़िया निवासी प्रदीप के नाम भी सामने आए, जो फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मृतक आश्रित लाभ नहीं मिलेगा
रामपुर। महिला सिपाही की मौत के बाद मिलने वाली क्लेम राशि और मृतक आश्रित को मिलने वाला लाभ आरोपी को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में रामपुर पुलिस ने श्रावस्ती पुलिस को पत्र भेजकर आरोपी दान सिंह को लाभ न देने की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें