फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लापता बालक की तलाश तेज

Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अचानक अपने घर के बाहर से लापता हुए नगर निवासी साढ़े नौ साल के अनुज का तीसरे दिन भी कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बालक की तलाश तेज करते हुए जिले भर के थानों के अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड पुलिस से भी मदद मांगी है। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी तोताराम की पत्नी कलावती ने कोतवाली में साढ़े नौ साल के पुत्र अनुज को घर के बाहर से कहीं अचानक लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि बालक को खोजने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। गायब बालक को तलाश करने के लिए पूरे जिले के सभी थानों, डीसीआरबी व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर की सीमा से सटे थानों से भी मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें