रामपुर। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में फर्जी रॉयल्टी बनाने की सूचना पर स्वार एसडीएम ने पुलिस के साथ एक मोबाइल शॉप पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें वो लैपटॉप समेत अन्य उपकरण और रजिस्टर अपने साथ ले गए ।
शुक्रवार को चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में स्वार एसडीएम यमुनाधर चौहान ने सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छाल और स्वार कोतवाल रूम सिंह बघेल के साथ एक मोबाइल शॉप पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों को इस मोबाइल शॉप से फर्जी रॉयल्टी बनाए जाने की शिकायत मिली थी। जब अधिकारी दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताले खुलवा कर दुकान की तलाशी ली और रजिस्टर, लैपटॉप समेत कई अन्य सामान अपने साथ ले गए।कोतवाल रूम सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।