एसडीएम सोमवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एएच अंसारी की मौजूदगी में अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल परिसर व भवन के अंदर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनरल वार्ड के लिए बनाए गए शौचालय में साफ-सफाई बेहतर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष व ओपीडी के बाहर मरीजों से वार्ता की तो मरीजों द्वारा स्टाफ की कोई भी शिकायत नहीं की गई। औषधि वितरण खिड़की पर मौजूद मरीजों ने बताया कि पर्चा बनवाने एवं दवाई लेने में उनका कोई समस्या नहीं है तथा चिकित्सक बाहर से कोई भी दवाई नहीं लिख रहे हैं।
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक औषधीय एवं एंटी रैबीज इंजेक्शन, एंटी स्नेक बाइट उपलब्ध हैं। एसडीएम ने निर्देश दिया कि जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी आवश्यकता का आंकलन कर आपूर्ति के लिए सीएमओ को लिखा जाए। एसडीएम में डेंगू, मलेरिया रोगियों के उपचार के लिए बनाए गए वार्ड का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्थापित न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध उपस्थित रहे।