फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा और कार को मारी टक्कर

Tue, 19 May 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

यह दुर्घटना बाजपुर मार्ग पर मानपुर उत्तरी गांव में दरोगा फार्म के निकट हुई। नगर निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ कोल्डड्रिंक लेकर शिकारपुर जा रहे थे। टक्कर के बाद बोतलें सड़क पर बिखर गईं। मसवासी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें