फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कूल की बस बिजली के खंभे से टकराई, बच्चों में मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक। मिलक स्थित हैरिटेज स्कूल की बस बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर नीचे गिर गया और बिजली के तार अन्य पोल में अटक गए। हादसे में दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। बस में 39 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बिजली का तार बस पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के अनुसार बस 39 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी और उसकी गति तेज थी। क्योरार गांव के पास बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर गिर गया और बस खेत में जाकर रुकी।
बस के टकराते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद अभिभावक उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर स्कूल प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और अन्य बस की व्यवस्था कर बच्चों को विद्यालय भेजा।
एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही सामने आई है। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्कूल प्रबंधक मनोज पांडे ने बताया कि चालक की गलती से हादसा हुआ है। चालक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें