फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के शास्त्री ने राजस्थान के तूफान को किया चित

सार

ठंडा मौसम होने के बाद पहलवानों को तेजी से कुश्ती लड़ते देखा गया। बागपत के सचिन व मधुपुरी के स्थानीय रियासत पहलवान के बीच खेले गए मुकाबले में रियासत को कामयाबी मिली। जबकि, सचिन आगरा और सहारनपुर के वकील के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी/रामपुर। दस दिन चलने वाले सैफनी मेले में छठवें दिन बृहस्पतिवार को हुए दंगल में हरिद्वार के शास्त्री ने राजस्थान के तूफान पहलवान को कुछ ही देर में चितकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दंगल में होने वाली कुश्तियों में पहलवानों ने अपने-अपने उस्तादों के सिखाए दांव से प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटखनी देकर इनाम हासिल किया। ठंडा मौसम होने के बाद पहलवानों को तेजी से कुश्ती लड़ते देखा गया। मोहित बिजनौर को जम्मू के कादिर गनी पहलवान ने पछाड़कर जीत हासिल की। बागपत के सचिन व मधुपुरी के स्थानीय रियासत पहलवान के बीच खेले गए मुकाबले में रियासत को कामयाबी मिली। फरमान अलीगढ़ अदनान के बीच मुकाबला बराबर रहा। दिल्ली के भूरा पर आगरा के आकाश ने जीत हासिल की। जबकि, सचिन आगरा और सहारनपुर के वकील के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें