फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की राजगद्दी की निकली शोभायात्रा

सार

सनातन धर्म श्री रामलीला मंचन के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मेले के तहत रविवार को कस्बे में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।बारिश के बीच राजगद्दी शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद। सनातन धर्म श्री रामलीला मंचन के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मेले के तहत रविवार को कस्बे में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच राजगद्दी शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

25 सितंबर से चल रही रामलीला का 09 अक्तूबर को भगवान श्रीराम के तिलक कर रामलीला का समापन कर दिया गया। रावण वध के बाद भगवान श्री राम अयोध्या को प्रस्थान करते हैं। इसके बाद रविवार को बारिश के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा अस्तल मंदिर से प्रारंभ हुई। मुख्य बाजार से गुजरकर रामलीला मैदान मंच पर पहुंची। इसके बाद आरती कर तिलक किया गया। उसके बाद रामलीला का समापन कर दिया गया। इस शुभ अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महाप्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, प्रवक्ता मुकेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, अन्नू रावत, मयंक अग्रवाल, मुकेश रस्तौगी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें