फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह आशंकितों के सैंपल जांच को भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टांडा सीएचसी पर क्वारंटीन किए गए जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क आने वाले लोगों की जांच भी शुरू कर दी गई है। टांडा के 36 लोगों सहित लगभग 58 लोगों को अलग-अलग स्थानों से लाकर जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही शुक्रवार को 15 आशंकितों के सैंपल लेकर जांच को अलीगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

टांडा में रोके गए उत्तराखंड के पांच जमातियों की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन नेे उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है। टांडा से ही लगभग 36 लोगों को जिला अस्पताल में लाकर उनको क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही टांडा में कई लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। टांडा के अलावा शाहबाद में गुरुवार को 10, गंज क्षेत्र में दो और कोतवाली क्षेत्र में एक जमाती मिला है। इन जमातियों को भी जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन जमातियों के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा जिले भर में अलग-अलग जगह पर कई लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है जो विदेश या दूसरे शहरों से आए हैं। जिले में होम क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या पांच सौ से अधिक है। इसके अलावा शुक्रवार को जिला अस्पताल से 15 आशंकितों के सैंपल लेकर जांच को अलीगढ़ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें