रामपुर। डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एडीएम वित्त व राजस्व ने दो तहसीलदार का वेतन रोक दिया है। दोनों को नोटिस भेजा गया है। एडीएम संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में शाहबाद और बिलासपुर तहसील का डिजिटल क्रॉप सर्वे संतोषजनक नहीं पाया गया है। इस पर दोनों तहसीलदारों का वेतन रोक दिया गया है। दोनों तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। ब्यूरो