फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में शाहजहांपुर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में एसएस कालेज शाहजहांपुर की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध नौ महाविद्यालय की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने किया। उन्होंने कहा की हार-जीत जीवन के दो अहम पहलू हैं और खेल प्रतियोगिता जीवन मे संघर्ष करना सिखाती है। लिहाजा, हर किसी को अपनी रुचि के अनुसार खेलों के प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद मैच शुरु हुए। इसमें एसएस कालेज शाहजहांपुर की टीम प्रथम, जीएफ कालेज शाहजहांपुर की टीम ने द्वितीय एवं राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. वीके राय, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. तरुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें