फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 श्रद्धालुुओं ने किया अमृतपान  

Sat, 14 Apr 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित अमृतपान कार्यक्रम में मौजूद सिख समाज के लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर हो रहे कार्यक्रमों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को अमृतपान कराया गया। इसके साथ ही गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारे में चल रहे कार्यक्रम में सुबह 40 लोगों को मेहकार सिंह के जत्थों ने अमृतपान कराकर गुरुवाला बनाया।

इस मौके पर मेहकार सिंह ने कहा कि बिना अमृतपान के सिख अधूरा है। अमृतपान हर सिख पर कर्ज है। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह और सचिव मनमीत सिंह ने सभी अमृतपान करने वालों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार सिंह ने कहा कि शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे से श्री अखंड साहिब पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद दीवान सजेगा। ग्रंथी सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, इंदर सिंह, हरपाल सिंह, हरभजन सिंह, जगमोहन सिंह, बलविंदर कौर, मौजूद रहे।  उधर, तारक एजुकेशनल एकेडमी में बैसाखी पर्व मनाया गया। बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में बताया। साथ ही प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें