उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव और सीओ नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने पैदल मार्च किया।
मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है। जिसके तहत कोतवाली में साढ़े पांच बजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्री वास्तव और सीओ नरेंद्र पाल सिंह कोतवाली पहुंचे। जहां पर कोतवाली पुलिस के साथ को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर नगर के मुख्य रूट पर पैदल मार्च किया। पुलिस हाईवे से पटवाई रोड होते हुए रेलवे क्रासिंग रोड से होकर नसीराबाद पहुंची।
होली चोक होते हुए नवदिया मोड स्थित हाईवे पर पहुंची। जहां पर हाईवे पर पैदल मार्च करते हुए नगर भ्रमण एवं मुहर्रम के रूटों का भ्रमण किया। रूटों पर पैदल मार्च होते ही लोग चौकन्ने हो गए। पैदल मार्च में कोतवाली प्रभारी रवि कुमार समेत तमाम पुलिस फोर्स शामिल रहा।