सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के 12वीं के छात्र रोहित गौतम ने टीएमयू मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैनआफ द मैच का खिताब हासिल करके यूपी की टीम में जगह बना ली।
रोहित अब 13 अक्तूबर से रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेगा।