फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड में दोस्त का नार्को टेस्ट भी फेल

Sat, 24 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई रोहित  की हत्या के मामले में पुलिस ने अब शक की सुई उसके परिचित लोगों पर घुमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दोस्त उदयवीर का नार्को टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें रिजल्ट फेल आया। 

बताते चलें कि सिविल  लाइंस थाना क्षेत्र के  शिव बिहार कालोनी निवासी रोहित कश्यप  नौ जनवरी की रात को वह अचानक घर से गायब  हो गया था। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसको हर जगह तलाशा  था। लेकिन उसका पता नहीं चल सका  था 12 जनवरी को उसका शव रजा टैक्सटाइल में झाड़ियों में पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पहुुंच गए  थे।  जहां  रोहित के शव को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए थे।  सूचना के बाद पुलिस  वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कर मामले की जांच शुरू कर दी  थी। लेकिन पुलिस नौ माह  बीत जाने के बाद भी पुलिस रोहित के हत्यारों को पकड़ने की बात तो दूर उनके पास तक नही पहुंच सकी है। रोहित के खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस ने उसके सबसे करीबी दोस्त उदयवीर का नार्को टेस्ट भी करवाया था लेकिन रिजल्ट फेल आने से उसमें भी हत्या का खुुलासा  नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें