फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज और ट्रक की भिड़ंत, दोनों के चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक बेकाबू होकर रोड किनारे पलट गया। बस में यात्री न होने के कारण जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि बस में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे रामपुर डिपो की रोडवेज बस बिलासपुर से रामपुर की ओर जा रही थी। बस में यात्री नहीं थे, सिर्फ चालक व परिचालक थे। नेशनल हाईवे पर भोट थाने के समीप पहुंचते ही सामने की ओर से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त भी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक बेकाबू होकर रोड किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक बिलासपुर निवासी साबिर हुसैन व ट्रक चालक हरियाणा के मेवात जिले के पुनाना थाना क्षेत्र के बहेड़ गांव निवासी जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के परिचालक को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ट्रक व बस के केबिन में फंसे दोनों घायल चालकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें