फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क मरम्मत कार्य कर रही मशीन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। सड़क मरम्मत का कार्य कर रही मशीन में अचानक आग लग गई। सड़क किनारे आग लगी देख राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शनिवार को केमरी स्थित पीलाखार नदी के पास एक सड़क के मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय बजरी व तारकोल मिलाने वाली मशीन में अचानक से आग लग गई। आग लगी देख कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और सूचना केमरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी और कर्मचारियों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगी। थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने बताया कि तेज धूप में मशीन में कोई लीकेज होने की वजह से आग लग गई थी। मशीन में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें