फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम ने किया रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएम ने किया रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण
विज्ञापन

आरएम ने आमदनी और लोड फैक्टर के बारे में ली जानकारी
रामपुर। मुरादाबाद से आए क्षेत्रीय प्रबंधक(आरएम) ने रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना। साथ ही लोड फैक्टर, आमदनी और बसों के रखरखाव के बारे में जानकारी की। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर इनको दूर करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को आरएम मोहम्मद परवेज खान अचानक रामपुर रोडवेज बस डिपो पहुंच गए। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में बनी कोविड हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। आमदनी व लोड फैक्टर की समीक्षा की। इसके बाद आरएम ने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था को चेक किया। उन्होंने एआरएम मोहम्मद अजीम से बसों के रखरखाव व डीजल औसत के बारे में जानकारी ली और आमदनी में सुधार लाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्कशॉप में खड़ी बसों को समय से दुरुस्त करने और लोड फैक्टर बढ़ाने को भी कहा। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, चालकों और परिचालकों को समय से ड्यूटी पर लेने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान साफ-सफाई ठीक पाई गई है। इसके साथ ही जो खामियां मिली हैं, उनको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
मोहम्मद परवेज खान, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें