फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी नहीं बता पाए मालखाने में कितना सामान, थाने में कितने सिपाही, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी नहीं बता पाए मालखाने में कितना सामान, थाने में कितने सिपाही, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

- एसपी जीआरपी ने किया थाने का निरीक्षण
रामपुर। एसपी जीआरपी ने मंगलवार की दोपहर को जीआरपी थाने का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने में रखे सामान की थानाध्यक्ष जानकारी नहीं दे पाए। इसके साथ ही रिकार्ड रूम में पुराना रिकार्ड भी व्यवस्थित तरीके से रखा नहीं मिला। इतना ही नहीं एसपी के पूछे जाने पर कि थाने में कितना स्टाफ है, तो स्टाफ की संख्या भी थाना प्रभारी नहीं बता पाए। जिस पर एसपी जीआरपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष और सीओ से स्पष्टीकरण मांग लिया।
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता दोपहर करीब दो बजे जीआरपी थाने पहुंची थी। सबसे पहले उन्होंने महिला सशक्तीकरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रखे रजिस्टर को चेक कर उसे सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जवानों ने एसपी को सलामी दी। बाद में एसपी ने रिकार्ड रूम को चेक किया। वहां पुराने रजिस्टर की जानकारी करने पर सिपाही जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष से मालखाने में रखे सामान के बारे में जानकारी ली। जिस पर थानाध्यक्ष जानकारी नहीं दे पाए। इसको लेकर एसपी नाराज हो गई। इसको लेकर ही एसपी ने सीओ और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांग लिया। इसके अलावा एसपी ने एक जवान से हथियार के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर सीओ देवी दयाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीआरपी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया है। रिकार्ड रूम में रख रखाव ठीक नहीं है। मालखाने में रखे में कितना सामान है और उसका क्या निस्तारण हो सकता है, इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नहीं दे पाए। इसको लेकर थानाध्यक्ष और सीओ से स्पष्टीकरण लिया गया है। साफ सफाई ठीक पाई गई है। वहीं जो खामियां मिली हैं, उनको सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
- अपर्णा गुप्ता, एसपी जीआरपी
----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें