रामपुर। राजकीय मुर्तजा इण्टर कॉलेज में जनपदीय बालक एवं बालिका अंडर 14,17,एवं 19 वर्ग की रायफल शूटिंग की प्रतियोगिता कराई गई । कॉलेज के प्रधानाचार्य जी ने छात्र एवं छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनको अच्छे खिलाड़ी बनने के गुर बताएं ।छात्राओं के अंडर 14 ,17,एवं 19 वर्ग में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज क़िला , रामलीला पब्लिक इण्टर कॉलेज, ख़ुर्शीद इण्टर कॉलेज की छात्राओ ने प्रतिभाग किया और सटीक निशाने लगाए जिसके आधार पे छात्राओ का चयन किया गया जोकि अमरोहा में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पे मौजूद रही वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका कुलविंदर कौर संधू , मनोज कुमार , कल्पना रावत , सलीम यूसुफ जैदी, तुषार शर्मा,विपिन,प्रतेश,आदि मौजूद रहे ।