फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में गोवर्धन पर्वत लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में गोवर्धन पर्वत, रासलीला, कालिया नाग मर्दन, महारास आदि लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा विहार में आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में शनिवार रात गोकुल वासियों पर इंद्र के क्रोधित होकर मूसलाधार बारिश करने और इससे गोकुल वासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करने के साथ ही इंद्र के घमंड को चूर करने की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद कालिया नाग मर्दन, वस्त्र चोरी की लीला, महारास, श्री कृष्ण शृंगार लीला के मंचन के साथ ही पंचमुखी हनुमान को भोग लगाया गया और मयूरी नृत्य के साथ ध्यानू भगत की लीला का मंचन किया गया। शनिवार को अतिथियों में रेडिको खेतान के निदेशक केपी सिंह, आकाश सक्सेना, राजीव सिंघल, डॉ. संजीव अग्रवाल और एसपी गुप्ता शामिल रहे। लीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष रवि किशन सक्सेना, आलोक कुमार सक्सेना, राज सक्सेना, इमरान खान, रवि पाठक, कल्पना सक्सेना, सुनीला सिंह, जावित्री देवी, भावना सिंह, रमेश सक्सेना, आशीष सक्सेना, विशाल प्रजापति आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें