फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को आज से बांटे जाएंगे चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को बुधवार से प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल का वितरण शुरू होगा। यह वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया जाएगा। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं ई-पॉस मशीनों के सैनिटाइजेशन तक सभी सावधानियां भी बरती जाएंगी। इस बाबत जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन का एलान किया गया है। यह लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में लॉकडाउन होने की वजह से लोगों के समक्ष राशन आदि की समस्याएं हो रही है। इस समस्या को देखते हुए सरकार की ओर से लोगों की मदद की जाएगी। इसमें अब बुधवार से राशन की दुकानों पर चावल का वितरण किया जाएगा, जिसमें प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल बांटे जाएंगे। ये चावल अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह वितरण का काम होगा। इस बाबत जिलाधिकारी आंजनेय कुुमार सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने डिपो होल्डरों को कहा है कि वितरण के दौरान दुकानों पर साबुन, पानी, सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम किया जाए। कार्ड धारक अपने हाथ धोने के बाद ही राशन लें। इसके साथ ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद हर बार मशीन को सैनिटाइज किया जाए। वितरण का कार्य मोहल्लेवार किया जाए, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का कार्य पूरा हो सके। कार्ड धारक को डिपो पर मॉस्क, गमछा आदि से अपने मुंह को ढकें। कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें