जेएसडब्ल्यू ने किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू ने कड़छम-वांगतू परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 400 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां भी वितरित की गईं । शिविर में कॉर्निया सेंटर चंडीगढ़ से डॉ. अशोक शर्मा और डॉ. राजन शर्मा, एमबीबीएस एवं एमएस नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं दीं।