फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने छापा मारकर 15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने पनवड़िया बिजलीघर क्षेत्र में छापा मारकर 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। शनिवार को विद्युत प्रवर्तन दल और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से पनवड़िया बिजलीघर के क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 घरों में बिजली चोरी के मामले पाए गए। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा-135 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। टीम में विजिलेंस निरीक्षक राजीव शर्मा, एसडीओ व जेई समेत कर्मचारी मौजूद थे। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें