फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा: 49 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की शनिवार को हुई परीक्षा में 1769 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र तृतीय पेपर, राजनीति शास्त्र द्वितीय पेपर,अंग्रेजी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और औद्योगिक रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय की ड्राइंग एंड पेंटिंग, बाटनी, एडवरटाइजिंग व सेल्स और मैनेजमेंट विषय की परीक्षा थी। जबकि, तीसरी पाली में स्नातक तृतीय वर्ष की होम साइंस और कॉमर्स की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 319 में से 303 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 297 परीक्षार्थियों में से 296 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। तृतीय पाली की परीक्षा में 408 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 403 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 358 परीक्षार्थियों में से 336 परीक्षार्थी परीक्षा दी। 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 311 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस पाली में भी चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें