फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू, 28 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. नितिन मदान ने बताया कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी।
पहले चरण में सात जनवरी से 20 फरवरी तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण, हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
दूसरे चरण में 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों का निर्धारण भी इसी अवधि में होगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 17 से 27 मार्च के बीच मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन और एसवीएन आवंटन जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें