बिलासपुर। डीएम की सख्ती के बाद राजस्व प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने ग्राम चकफेरी की गाटा संख्या 13, रकवा 0.6210 हेक्टेयर गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की भूमि के रूप में दर्ज भूमि को मूल श्रेणी गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट में दर्ज करके अवैध कब्जा हटवाया। इसके बाद भूमि ग्राम प्रधान मनुनगर की सुपुर्दगी देने की कार्रवाई की। प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटवाकर बोर्ड लगवाया ताकि उक्त उक्त भूमि को खुर्दबुर्द न कर सके। इसके बाद इसी गांव गाटा संख्या 32, रकवा 1.74 हेक्टेयर गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की भूमि को भी मूल श्रेणी गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट में दर्ज करके अवैध कब्जा हटवाया। इसी तरह इसी गांव की गाटा संख्या 5, रकवा 0.6210 हेक्टेयर गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की भूमि को मूल श्रेणी गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट में दर्ज करके अवैध कब्जा हटवाया गया। ग्राम कमुआ नगला की गाटा संख्या 175, रकवा 0.210 हेक्टेयर तालाब के रूप में दर्ज नन्ने राम निवासी कमुआ नगला का अवैध कब्जा था। प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाकर ग्राम प्रधान कमुआ नगला की सुपुर्दगी में दिया। अवैध कब्जा को हटवाकर बोर्ड लगवाया गया कि यदि उक्त भूमि पर खुर्द बुर्द की गयी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम फाजलपुर की गाटा संख्या 238/1, 238/2, रकवा 0.316 हेक्टेयर तालाब के रूप में दर्ज भूमि को अमृत लाल पुत्र रोशन लाल निवासी फाजलपुर के अवैध कब्जे से मुक्त कराई। अवैध कब्जा हटवाकर ग्राम प्रधान मुकुट लाल की सुपुर्दगी में किया गया। ग्राम नया गांव में गाटा संख्या 84, रकवा 0.1520 हेक्टेयर खर्रा की भूमि से भी अवैध कब्जा हटवाकर जमीन ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह के सुपुर्द की गई। टीम में तहसीलदार निश्चय कुमार आदि मौजूद रहे।