रामपुर। रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने रामपुर शहर में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मोहल्ला कुंडा, घेर फारुख शाह खां और कूचा कसाब खाना में स्थित बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने बूथों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन किया साथ ही स्थानीय लोगों से मतदान के संबंध में बातचीत की।
उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा यदि किसी व्यक्ति द्वारा मतदान को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल अधिकारियों को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा सके। ब्यूरो