फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे की जमीन हड़पने में आजम-तनीज पर मुकदमे की सिफारिश

Wed, 03 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर स्थित मदरसा आलिया का भवन जिसमें आरपीएस खोला गया ह
विज्ञापन

विज्ञापन

मदरसा आलिया ओरियंटल कालेज के भवन पर कब्जा कर उसमें रामपुर पब्लिक स्कूल का किड्स जोन स्कूल खोले जाने का मामला गर्माता जा रहा है।  इस मुद्दे पर अब केंद्रीय वक्फ कौंसिल के मेंबर ने पूर्व मंत्री आजम खां और उनकी पत्नी तजीन फात्मा पर धोखाधड़ी कर भवन कब्जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की सिफारिश डीएम-एसपी से की है। कहा कि धोखाधड़ी कर इस भवन पर कब्जा कर लिया है इसलिए इस मामले में वक्फ की धारा 145 के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाए।                 

मदरसा आलिया ओरियंटल कालेज के ऐतिहासिक भवन में पूर्व मंत्री आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल की किड्स जोन शाखा को खोल दिया। इसकी खबर लगते ही आजम विरोधी एक बार फिर सक्रिय हो गए। विरोधियों ने पूर्व मंत्री आजम खां को घेरते हुए मामले की शिकायत शासन तक कर दी। दो दिन से यह मुद्दा गर्माया हुआ है। अब इस मुद्दे पर सेंट्रल वक्फ काउंसिल भी सामने आ गया है। वक्फ काउंसिल ने भी आजम खां को घेरा है। वक्फ काउंसिल के सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डा.सैयद ऐजाज अब्बास ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मदरसा आलिया का भवन कब्जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव औलख समेत अन्य को भी पत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। कहा कि आजम ने धोखाधड़ी कर इस भवन को ट्रस्ट के नाम पर आवंटित करा लिया गया है जो कि पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसस मामले में डीएम एसपी से  इस मामले की रिपोर्ट धारा 145 के तहत दर्ज करने की सिफारिश की है। इसमें मदरसा की किताबों के जखीरा को गायब करने का भी आरोप है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें