फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध नर्सिंग होम संचालक पर रिपोर्ट

Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बरा मिलक में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करने के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरा मिलक स्थित शाहिवा नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया कि बिना पंजीकरण के मरीजों का उपचार किया जा रहा था और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड भी संचालित किया जा रहा था।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपेश चौधरी और जिला अल्ट्रासाउंड नोडल अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। अस्पताल संचालकों से पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी की ओर से शहजादनगर थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक जुनैद और उसकी पत्नी शाहिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें