फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामगंगा पुल की मरम्मत, लगा भीषण जाम

Fri, 14 Feb 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में पुल की मरम्मत के चलते लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। रामगंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते कस्बे में रोजाना जाम लग रहा है। कस्बे में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल से आगामी 20 फरवरी तक रामगंगा पुल के नीचे पिलर में लगे बेयरिंग की मरम्मत का कार्य सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मरम्मत का कार्य चलेगा। इस चार घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। नो बज से लेकर एक बजे के बीच बिलारी, आसफपुर, चंदौसी और आंवला की ओर से आने वाले बड़े वाहन रामगंगा पुल से नहीं निकल पाते है। जिस कारण शाहबाद के रामपुर चौराहे पर रोजाना जाम लगने की बात आम हो गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 20 फरवरी के बाद मरम्मत का कार्य अगले सात दिनों तक के लिए रोक दिया जाएगा। उसके बाद 28 फरवरी से लेकर 26 मार्च तक फिर से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बताया गया कि सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक मरम्मत का कार्य होता है। उसके बाद भारी वाहन निकल सकते है। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि रामगंगा पुल के कुल करीब 18 से 19 पिलर है, जिनमे दो पिलर की मरम्मत हो चुकी है। चार घंटो की मरम्मत के बाद भारी वाहन भी गुजर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें