रामपुर। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बूंदाबांदी होने से किसान चिंतित हो गए, लेकिन ज्यादा बारिश न होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, खराब मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान रहा 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह करीब पांच बजे से मौसम सही हेे गया। इसके बाद सुबह 10 बजे तक धूप नहीं दिखाई दी। मौसम में ठंडी हवा चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी और बौछार गिरने लगी। इस दौरान लोगों को काफी राहत मिली। किसानों को आशंका थी कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं की पकी फसल खराब हो जाएगी। हल्की बौछार के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग े अनुसार सोमवार को दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि रविवार को 8.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं। वहीं मौसम में 18 प्रतिशत नमी बनी हुई थी।