फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर मिला भरपूर पानी, दिनभर हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बकरीद को लेकर शहर में पूरे दिन सफाई अभियान चलाया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष ध्यान दिया गया। मस्जिदों के आसपास चूना कली डाला गया। पूरे दिन पालिका कर्मी साफ सफाई के कार्य में जुटे रहे। इस दौरान निर्बाध पेयजलापूर्ति की गई।
विज्ञापन

बुधवार को ईद-उल-अजहा का पर्व था। लिहाजा, इस दिन बड़े पैमाने पर मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी करते हैं। ऐसे में गंदगी होती है, जिसे दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। शहरभर में पांच टीमों की तैनाती की गई थी। बुधवार को सुबह से ही नगर पालिका के कर्मचारी ड्यूटी करने में जुट गए। मस्जिदों के आसपास साफ सफाई करने के बाद चूना आदि डाला गया। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लिहाजा, इसके बाद पालिका कर्मी ओज उठाने में जुट गए। दिनभर यही सिलसिला जारी रहा। वहीं, नगर पालिका की ओर से शहरवासियों को निर्बाध रूप से पेयजलापूर्ति की गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने बताया कि शहर में साफ सफाई के साथ ओज उठाने के लिए वाहन भी लगाए गए थे। इसके अलावा मस्जिदों के आसपास विशेष रूप से सफाई कराई गई। पानी की आपूर्ति में किसी तरह की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें