फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर एसई व एक्सईएन पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति विभाग के चेयरमैन से करने के आदेश दिए हैं। साथ ही बिजली कटौती रोकने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, आबकारी, वाणिज्य कर, विद्युत, वन और नगर पालिका एवं नगर पंचायत के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के बारे में समीक्षा के दौरान अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह के लिए मासिक तौर पर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना संबंधित विभाग के अधिकारी की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा बैठकों के दौरान यदि संतोषजनक प्रगति नहीं मिलेगी तो अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। विद्युत विभाग के राजस्व संग्रह की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं द्वारा वसूली को प्रभावी बनाने में लापरवाही बरती जा रही है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के चेयरमैन को पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा की अघोषित विद्युत कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा विद्युत बिलों की वसूली को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए ताकि तारों में स्पार्किंग की वजह से आगजनी की घटनाएं घटित न होने पाए।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की बिल एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी हुई समस्याओं के समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीओ और जेई लैपटॉप सहित अन्य जरूरी संसाधन और स्टाफ के साथ मौजूद रहेंगे तथा विद्युत विभाग की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में राजस्व वसूली को लेकर भी जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रचलन को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ ही भारी जुर्माना भी लगाना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही संबंधित एसडीएम भी नगर पालिका और नगर पंचायतों में कराए जा रहे प्रवर्तन की कार्यवाही की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें