फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम पर दर्ज मुकदमे में बचाव पक्ष की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डूंगरपुर के एक और मामले में सपा नेता आजम खां द्वारा अपने बचाव में पेश किए गए दोनों गवाहों की गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई बीस जून को होगी। यह मामला गंज थाने में 2019 में इदरीस की ओर से दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां, ठेकेदार बरकत अली, इमरान, इकराम, परवेज शमसी और सज्जाद खां को आरोपी बनाया गया है। सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में जबकि ठेकेदार बरकत अली रामपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

इस मामले के सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। बुधवार को इस मामले में सपा नेता आजम खां की ओर से अपने बचाव में दो गवाहों फुरकान खां और इकबाल को कोर्ट में बयान के लिए पेश किया गया था। शुक्रवार को कोर्ट में अभियोजन की ओर से इकबाल से जिरह की गई। उनकी गवाही अब पूरी हो गई है। अब इस मामले में बीस जून को बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें