रामपुर। आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) ने मंगलवार को अजीतपुर मे प्लाटिंग के लिए किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। आरडीए लोगों को सजग किया है कि भूखंड की खरीद करने से पहले नक्शा स्वीकृत होने की पुष्टि जरूर कर लें। ताकि अनावश्यक आर्थिक क्षति एवं असुविधा से बचा जा सके
आरडीए की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अजीतपुर में नाजिम के द्वारा 8000.00 वर्गमीटर भूमि पर अवैध भूखंडीय विकास हेतु सडक निर्माण के लिए केबीडब्ल्यू मार्क ईंटों टोए वाल का निर्माण किया गया है। मौके पर कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं दिखाई गई। इसको लेकर नाजिम को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में 13 दिसंबर 2021 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद 04 फरवरी 2022 को आरडीए के सचिव के नेतृत्व में यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वहां फिर से प्लाटों एवं सड़कों का चिन्हांकन कर लिया गया। इस पर मंगलवार को आरडीए ने फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस मौके पर आरडीए के अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, रामकिशन सारस्वत और पुलिस की टीम मौजूद रही ।