फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ताशका में अवैध कॉलोनी में चला आरडीए का बुलडोजर

Wed, 29 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
ताशका में ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण:फोटो आरडीए
विज्ञापन
रामपुर। आरडीए ने मंगलवार को ताशका क्षेत्र स्थित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर से सीमांकन को ध्वस्त कर दिया और कॉलोनी में डाली गई सड़क को खोद दिया।
विज्ञापन

आरडीए के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ अवैध कॉलोनी में पहुंचे। आरडीए के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम ताशका में मोहम्मद हनीफ उर्फ राजू मुखिया ने नॉन जेड-ए भूमि पर अवैध प्लांटिंग कर रहे थे।
इसे ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा इस कॉलोनी में बने आवासीय भवन निर्माण को रूकवा दिया। इसकी जांच की जा रही है।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण की जांच कराई जा रही है। जांच में ये अवैध पाए गए तो इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग को यहां दिए गए बिजली कनेक्शन की जांच के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें