बिलासपुर में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष रविराज वाल्मीकि को जिम्मेदारी देते पद
बिलासपुर। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ नगर पालिका शाखा की बैठक शनिवार को नगर में हुई। प्रदेशाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि और प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान ने रवि राज वाल्मीकि को शाखा अध्यक्ष तथा अरुण वाल्मीकि को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संघ की 75 जिलों में शाखाएं मजबूत हैं। संघ जल्द ही सफाई कर्मियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगा ताकि उनका समाधान हो सके। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा शासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही गई। इस मौके पर प्रदीप चौहान वाल्मीकि, दिलीप वाल्मीकि, भीम अनार्य, नीरज पाराशर, सत्यपाल वाल्मीकि, गुलशन वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, सुनील कांत, सचिन वाल्मीकि, विजय अनार्य, गुरमुख भारती समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।