फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने 140 परिवारों को बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सीमा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रही है। इसके तहत स्वंयसेवी रोहडू़ और चिड़गांव क्षेत्र की टिक्करी, थाना, बशला, सीमा और नगर परिषद रोहडू़ के 140 जरूरतमंद परिवारों राशन सामग्री बांट चुके हैं।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई अध्यक्ष विकास, पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा और मयंक ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने में बनारस से वेन अमितानंद थेरो आर्थिक रुप से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सीमा कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से मिलकर जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
स्वयंसेवक दिव्यांशु शर्मा, विकास, मयंक, यशवनी, अक्षय शोंगी, आर्या दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। सीमा कॉलेज के प्रो. बीएस पिरटा, कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा, सुनील नेगी ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें