रामपुर। यूपी की डायल 112 की रामपुर टीम ने एक बार फिर से प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। टीम ने पूरे जिले में बेहतर परफार्मेंस देते हुए अपना स्थान लगातार बरकरार रखा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की डायल 112 के परफार्मेंस डैशबोर्ड के रैंकिंग सिस्टम में इस माह एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बेहतर प्रदर्शन करने पर पूरी टीम को बधाई दी है। एसपी के अनुसार रामपुर ने पूरे प्रदेश में 92.18 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिला अगस्त 2024 से लगातार प्रथम स्थान पर रहा है। इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम, एक्नालेजमेंट, इनरुट, अराइव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेंट क्लोजर सिस्टम व विजिलेंस जांच रिपोर्ट के अंकों के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।