फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगा रामपुर : नकवी

विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को आईआईए की बैठक में जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते केंद्रीय मंत्री ? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रामपुर को औद्योगिक नगरी के विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से जो भी सहायता चाहिए उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने एलान किया कि रामपुर में औद्योगिक पार्क, खाद्य प्रसंस्करण पार्क, मैंथा की टेस्टिंग लैब, व्यापारिक सेंटर की स्थापना कर रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

नकवी सोमवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा ध्यान उद्योगों पर है। केंद्र सरकार ने उद्योगों को राहत देते कई विभागों से एनओसी लेने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। उद्योगों को टैक्स और ब्याज दरों में राहत में दी गई है। उन्होंने रामपुर के उद्यमियों से अनुरोध किया कि वो स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दें।
प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य को देश का नंबर एक औद्योगिक प्रदेश बनाना चाहते हैं। इसके लिए उद्यमियों को प्रदेश सरकार कई तरह की रियायत दे रही है। कई विभागों से एनओसी की औपचारिकता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि रामपुर के परंपरागत उत्पाद चाकू, पतंग, टोपी, जरी और पैचवर्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। इन उत्पादों की ऑनलाइन ब्रिकी के लिए भी कई कंपनियों से संपर्क साधा गया है।
कोरोना काल में उठाए गए सकारात्मक कदमों के लिए जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र केंद्रीय मंत्री ने प्रदान किया। इस मौके पर आईआईए के चेयरमैन एसके गुप्ता, पैक्सफेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष गुप्ता, आकाश सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, संजय अग्रवाल, विपिन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, कपिल आर्य, रमेश अग्रवाल, अरविंद नंदा, संजीव अग्रवाल, संजय जैन, मनोज गुप्ता सहित अन्य कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें