फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: चाैबीस घंटे से घर नहीं पहुंचा ग्रामीण, घर वाले कर रहे थे तलाश, पुआल के ढेर पर मिला का अधजला शव

Sat, 29 Nov 2025 01:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैमरी

सार

कैमरी में किसान का अधजला शव मिला है। वह चाैबीस घंटे से गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
कैमरी में मुकेश कुमार की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केमरी के ग्राम हरैया कलां में शनिवार सुबह नहर किनारे ग्रामीण का अधजला शव मिला है। माैके पर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। ग्राम पजईया निवासी मुकेश कुमार शर्मा ( 45) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह अपने काम पर निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।  शनिवार सुबह  ग्राम हरैया कलां के ग्रामीणों ने पुआल के ढेर में आग लगी देखी। नजदीक जाकर देखा तो वह अधजली अवस्था में पड़े थे।

ग्रामीणों ने सूचना केमरी पुलिस को दी। इस बीच परिजन और अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम नशे की हालत में वह नहर में गिर गए थे। गांव के कुछ बच्चों ने उन्हें वाहन निकाला और पुआल के ढेर पर लिटा दिया था। सुबह इसी पुआल के ढेर में आग लगी हुई थी। उसमें उनका अधजला शव पड़ा था।

ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि पुआल का ढेर के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। फाल्ट होने की वजह से पुआल के ढेर में आग लग गई होगी। नशे में होने के कारण मुकेश अपना बचाव नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें