दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव
मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता-खानपुर उत्तरी संपर्क मार्ग के किनारे एक तालाब में गिरकर भूरा (23) पुत्र जगदीश की मौत हो गई। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। गांव रज्जावाला खानपुर उत्तरी निवासी भूरा दो दिन से लापता था।
शनिवार की शाम पैदल गांव जाते समय नशे की हालत में तालाब में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर राहगीरों ने तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था।