फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, चालक की लापरवाही से वाहन पलटा, एक की मौत 10 घायल

Wed, 09 Nov 2022 10:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने सिद्धपुर गांव निवासी नीरज की पत्नी सरस्वती ( 32) को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने सिद्धपुर गांव निवासी मृतक की बेटी निशी, बेटे रितिक का उपचार किया।
 
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद में बुधवार तड़के चार बजे दर्दनाक हादसा हो गया। पिकअप में सवार 40 सवारियां हरिद्वार से वापस आ रही थी। चालक को झपकी आने से पिकअप खंती में पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव सिधपुर निवासी प्रेम सिंह अपने बेटे दीपांशु का मुंडन कराने मंगलवार तड़के हरिद्वार गए हुए थे। प्रेम सिंह अपने दोस्त की पिकअप लेकर खुद चलाकर ले गए थे। साथ मे गांव की कुछ महिलाएं और पड़ोसी गांव वीरमपुर की महिलाएं और बच्चे हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। 

 


सभी सवारियां पिकअप में सवार होकर वापस बुधवार तड़के शाहबाद से होकर गुजर रहे थे। शाहबाद क्षेत्र के करैथी गांव मौड़ पर चालक प्रेम सिंह को नींद की झपकी आ गई। नींद की झपकी आते ही पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पिकअप के पलटते ही चीख पुकार मच गई। किसी तरह डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई उसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। 

 

विज्ञापन

पिकअप में सवार घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने सिद्धपुर गांव निवासी नीरज की पत्नी सरस्वती ( 32) को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने सिद्धपुर गांव निवासी मृतक की बेटी निशी, बेटे रितिक का उपचार किया। चालक प्रेम सिंह की पत्नी राजकली इनकी बेटी सलोनी, मोनम, सुनीता, वीरमपुर गांव निवासी कुसमा, सपना, छोटे का प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया।

 

चिकित्सकों ने बताया कि सलोनी और मोनम की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उधर दिन निकलने के बाद सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन सीएचसी शाहबाद पहुंच गए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार करने लगे। घटना के बाद मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें